Complete Tense Guide



Present Indefinite 

I, we, you, They or Plural noun

मैं रोज़ सुबह चाय पीता हूँ।
I drink tea every morning.
यह affirmative sentence है। यहाँ subject I है, जो third person singular नहीं है, इसलिए verb के साथ s या es नहीं लगाया जाता। Present simple affirmative में do/does का प्रयोग नहीं होता

मैं रोज़ सुबह चाय नहीं पीता हूँ।
I do not drink tea every morning.
यह negative sentence है। Subject I के साथ negative बनाने के लिए do not का प्रयोग किया गया है और verb का base form रखा गया है।

क्या मैं रोज़ सुबह चाय पीता हूँ?
Do I drink tea every morning?
यह interrogative sentence है। Question बनाने के लिए sentence की शुरुआत में do लगाया गया है क्योंकि subject I है।

क्या मैं रोज़ सुबह चाय नहीं पीता हूँ?
Don’t I drink tea every morning?
यह negative-interrogative sentence है। यहाँ do not का short form don’t प्रयोग हुआ है।'

He, She, It, or Singular noun

वह रोज़ स्कूल जाता है।
He goes to school every day.
यह affirmative sentence है। Subject he third person singular है, इसलिए verb go के साथ es लगाया गया है और goes बना है।

वह रोज़ स्कूल नहीं जाता है।
He does not go to school every day.
यह negative sentence है। Third person singular होने के कारण does not का प्रयोग हुआ है और verb का base form go रखा गया है, s/es हट जाता है

क्या वह रोज़ स्कूल जाता है?
Does he go to school every day?
यह interrogative sentence है। Question बनाने के लिए does लगाया गया है और verb base form में है।

क्या वह रोज़ स्कूल नहीं जाता है?
Doesn’t he go to school every day?
यह negative-interrogative sentence है। does not - doesn’t का प्रयोग हुआ है।

Past Indefinite 

मैंने एक किताब पढ़ी।
I read a book.
यह affirmative sentence है।
यहाँ subject I है। Past simple tense में affirmative sentence में helping verb नहीं लगता, इसलिए verb की V2 form (read) का प्रयोग किया गया है।

उसने मुझे फोन नहीं किया।
He did not call me.
यह negative sentence है।
यहाँ subject He है। Past simple tense में did not tense को दिखाता है, इसलिए verb की base form (call) का प्रयोग किया गया है।

क्या तुमने मुझे देखा?
Did you see me?
यह interrogative sentence है।
यहाँ subject You है। Past simple tense के interrogative sentence में did पहले आता है और verb की V1 form (see) लगती है।

Future Indefinite 

मैं किताब पढ़ूँगा।
I will read a book.
यह affirmative sentence है।
यहाँ subject I है, इसलिए future indefinite tense में will + verb की first form (read) का प्रयोग किया गया है। Simple future में सभी subjects (I, we, you, they, he, she, it, name) के साथ will का ही प्रयोग होता है।

वे मैच नहीं जीतेंगे।
They will not win the match.
यह negative sentence है।
यहाँ subject they है, इसलिए will के बाद not लगाकर negative बनाया गया है और verb की first form (win) ही रहती है।

क्या मैं तुम्हें कल मिलूँगा?
Will I meet you tomorrow?
यह interrogative sentence है।
यहाँ question बनाने के लिए will को subject I से पहले रखा गया है और verb की first form (meet) का प्रयोग किया गया है।

Present Continuous 

मैं किताब पढ़ रहा हूँ।
I am reading a book.
यह affirmative sentence है। यहाँ subject I है, इसलिए helping verb am का प्रयोग किया गया है। Present continuous tense में verb की ing form (reading) लगती है क्योंकि काम इस समय चल रहा है।

वह स्कूल जा रहा है।
He is going to school.
यह affirmative sentence है। यहाँ subject he है, जो third person singular है, इसलिए helping verb is का प्रयोग किया गया है। Present continuous में verb की ing form (going) आती है।


वे क्रिकेट खेल रहे हैं।
They are playing cricket.
यह affirmative sentence है। यहाँ subject they plural है, इसलिए helping verb are का प्रयोग किया गया है। Present continuous में verb की ing form (playing) आती है।

क्या तुम अंग्रेज़ी सीख रहे हो?
Are you learning English?
यह interrogative sentence है। यहाँ subject you है, इसलिए helping verb are का प्रयोग हुआ है। Question बनाने के लिए helping verb को subject से पहले रखा गया है और verb की ing form (learning) का प्रयोग हुआ है।

Past Continuous 

मैं खुश था। I was happy.
यह affirmative sentence है।
यहाँ subject I है, और sentence past tense में है, इसलिए singular subject I के साथ helping verb was का प्रयोग किया गया है।

हम तैयार थे। We were ready.
यह affirmative sentence है।
यहाँ subject We plural है, इसलिए past tense में helping verb were का प्रयोग किया गया है।

हम तैयार नहीं थे। We were not ready.
यह negative sentence है।
यहाँ subject We plural है, इसलिए were के साथ not लगाया गया है।

Future Continuous 

वे मैच नहीं खेल रहे होंगे। They will not be playing a match.
यह negative sentence है।
यहाँ future continuous tense का प्रयोग किया गया है, इसलिए verb की ing form (playing) आई है।

वह पत्र नहीं लिख रहा होगा। He will not be writing a letter.
यह negative sentence है।
यहाँ subject he है। Future continuous tense में he के साथ भी will not be का ही प्रयोग होता है।

क्या मैं किताब पढ़ रहा होऊँगा? Will I be reading a book?
यह interrogative sentence है।
यहाँ question बनाने के लिए will को subject से पहले रखा गया है। Verb की ing form (reading) future continuous tense के कारण है।

Present Perfect Continuous 

मैं दो घंटे से काम कर रहा हूँ।
I have been working for two hours.
Explanation: Subject “I” is singular, so “have been” is used. Present perfect continuous tense uses have/has been + verb-ing to show an action that started in the past and is still continuing.

वह सुबह से पढ़ रहा है।
He has been studying since morning.
Explanation: Subject “He” is singular third person, so “has been” is used. The verb is in ing form because the action is continuous.

हम तुम्हारा इंतज़ार नहीं कर रहे हैं।
We have not been waiting for you.
Explanation: Subject “We” is plural, so “have been” is used. “Not” makes the sentence negative. Verb remains in ing form.

वह पिछले एक हफ्ते से काम नहीं कर रहा है।
He has not been working for the last one week.
Explanation: Subject “He” is singular, so “has been” is used. Negative form is made by adding “not”.

क्या वह देर से सो रहा है?
Has he been sleeping late?
Explanation: Subject “He” is singular, so “has been” is used. In questions, “has” is placed before the subject.

क्या वे तुम्हें फोन नहीं कर रहे हैं?
Have they not been calling you?
Explanation: Subject “They” is plural, so “have been” is used. This is a negative interrogative sentence, so “not” is used after the subject.

Past Perfect Continuous

वह सुबह से खाना बना रही थी।
She had been cooking food since morning.
यह affirmative sentence है।
यहाँ subject she है। Past perfect continuous tense में gender का कोई असर नहीं पड़ता, helping verb had been ही रहता है और verb की ing form (cooking) लगती है।

यह मशीन एक घंटे से काम नहीं कर रही थी।
It had not been working for one hour.
यह negative sentence है।
यहाँ subject it है। Negative sentence में not को had और been के बीच लगाया गया है और verb की ing form (working) का प्रयोग किया गया है।

क्या वह सुबह से मुझे फोन कर रहा था?
Had he been calling me since morning?
यह interrogative sentence है।
यहाँ helping verb had को subject (he) से पहले लाया गया है। Past perfect continuous tense के प्रश्नवाचक वाक्य में structure होता है: Had + subject + been + verb ing.

Future Perfect Continuous

अमित पिछले साल से नौकरी कर रहा होगा?
Will Amit have been working since last year?
यह interrogative sentence है।
यहाँ subject Amit है। Future Perfect Continuous में सवाल बनाने के लिए will helping verb को subject से पहले रखा जाता है। Verb की ing form (working) लगाई गई है।


क्या हम चार बजे से खाना खा रहे होंगे?
Will we have been eating food since 4 o’clock?
यह interrogative sentence है।
यहाँ subject we है। सवाल बनाने के लिए will helping verb को subject से पहले रखा गया है। Verb की ing form (eating) लगाई गई है।

Present Perfect

उसने अभी तक खाना नहीं खाया है।
He has not eaten food yet.
यह negative sentence है। यहाँ subject he है, इसलिए has not का प्रयोग हुआ है। Present perfect tense में negative बनाने के लिए not और verb की V3 form (eaten) लगती है।

मैंने अपना मोबाइल नहीं खोया है।
I have not lost my mobile.
यह negative sentence है। यहाँ subject I है, इसलिए have not का प्रयोग किया गया है। Verb की V3 form (lost) यह बताती है कि काम नहीं हुआ है।

क्या उसने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है?
Has he completed his homework?
यह interrogative sentence है। यहाँ subject he है, इसलिए has को subject से पहले रखा गया है। Verb की V3 form (completed) present perfect tense में रहती है।

क्या हमने परीक्षा पास नहीं की है?
Have we not passed the examination?
यह negative interrogative sentence है। यहाँ subject we plural है, इसलिए have का प्रयोग हुआ है। Verb की V3 form (passed) कार्य की पूर्णता दर्शाती है।

Past Perfect

अमित ने रिपोर्ट लिख ली थी। Amit had written the report.
यह affirmative sentence है।
यहाँ subject Amit है, इसलिए helping verb had का प्रयोग किया गया है। Main verb की third form (written) Past perfect tense में इस्तेमाल होती है।

मैं किताब नहीं पढ़ चुका था। I had not read a book.
यह negative sentence है।
यहाँ subject I है, इसलिए helping verb had का प्रयोग किया गया है। Not के साथ main verb की third form (read) Past perfect tense में लगी है।

क्या हम फिल्म देख चुके थे? Had we watched the movie?
यह interrogative sentence है।
यहाँ subject we है, इसलिए helping verb had sentence के शुरू में आया है। Main verb की third form (watched) Past perfect tense में है।

क्या तुम खाना खा चुके थे? Had you eaten the food?
यह interrogative sentence है।
यहाँ subject you है, इसलिए helping verb had sentence के शुरुआत में है। Verb की third form (eaten) Past perfect tense में है।

Future Perfect

मैं किताब नहीं पढ़ चुका होऊँगा। I will not have read the book.
यह negative sentence है।
यहाँ subject I है, इसलिए will have के साथ not लगाया गया है। Verb की third form (read) इसलिए आई है क्योंकि tense future perfect है।

हम काम पूरा नहीं कर चुके होंगे। We will not have finished the work.
यह negative sentence है।
यहाँ subject we है, इसलिए will not have का प्रयोग किया गया है। Verb की third form (finished) future perfect tense में आती है।

क्या मैं किताब पढ़ चुका होऊँगा? Will I have read a book?
यह interrogative sentence है।
यहाँ helping verb will subject से पहले आया है। Subject I के साथ have और verb की third form (read) का प्रयोग future perfect tense के नियम के अनुसार हुआ है।

क्या वह फिल्म नहीं देख चुका होगा? Will he not have watched the movie?
यह negative interrogative sentence है।
यहाँ subject he है, इसलिए will he not have + third form (watched) का प्रयोग किया गया है।

Post a Comment

0 Comments