Past Indefinite Tense

  


Past Indefinite Tense (Simple Past Tense)

What is Past Indefinite Tense?
Past Indefinite Tense is used to talk about actions that were completed in the past at a definite or an indefinite time. The action is finished and has no connection with the present.

Past Indefinite Tense का प्रयोग भूतकाल में पूरी हो चुकी क्रिया को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। यह क्रिया वर्तमान से जुड़ी नहीं होती।

Structure

Affirmative: Subject + V2 (past form of verb) + Object.
Negative: Subject + did not + V1 + Object.
Interrogative: Wh + Did + Subject + V1 + Object?
Negative-Interrogative: Wh + Did + Subject + not + V1 + Object?

Hindi पहचान: ता था, ती थी, ते थे, या, ई, ए, आ, ई, ए If a Hindi sentence end with these then it sure that it is a Past Indefinite Tense.

1. Past Indefinite Tense - Affirmative 

  1. वह बाज़ार गया।

  2. वह स्कूल गई।

  3. बच्चे पार्क में खेलते थे।

  4. मैं कल देर से उठा।

  5. हमने खाना बनाया।

2. Past Indefinite Tense - Negative

  1. वह बाज़ार नहीं गया।

  2. वह स्कूल नहीं गई।

  3. बच्चे पार्क में नहीं खेलते थे।

  4. मैं कल देर से नहीं उठा।

  5. हमने खाना नहीं बनाया।

3. Past Indefinite Tense - Interrogative

  1. क्या वह बाज़ार गया?

  2. क्या वह स्कूल गई?

  3. क्या बच्चे पार्क में खेलते थे?

  4. क्या तुम कल आए?

  5. क्या मैंने तुम्हें बुलाया?

4. Past Indefinite Tense - Negative Interrogative

  1. क्या वह बाज़ार नहीं गया?

  2. क्या वह स्कूल नहीं गई?

  3. क्या बच्चे पार्क में नहीं खेलते थे?

  4. क्या तुम कल नहीं आए?

  5. क्या मैंने तुम्हें नहीं बुलाया?

1. Affirmative Sentences

  1. I completed my homework.
    मैंने अपना गृहकार्य पूरा किया।

  2. She cooked dinner last night.
    उसने कल रात खाना बनाया।

  3. They won the match.
    उन्होंने मैच जीता।

2. Negative Sentences

  1. I did not complete my homework.
    मैंने अपना गृहकार्य पूरा नहीं किया।

  2. She did not cook dinner last night.
    उसने कल रात खाना नहीं बनाया।

  3. They did not win the match.
    उन्होंने मैच नहीं जीता।

3. Interrogative Sentences

  1. Did you complete your homework?
    क्या तुमने अपना गृहकार्य पूरा किया?

  2. Did she cook dinner last night?
    क्या उसने कल रात खाना बनाया?

  3. Did they win the match?
    क्या उन्होंने मैच जीता?

4. Negative Interrogative Sentences

  1. Did you not complete your homework?
    क्या तुमने अपना गृहकार्य पूरा नहीं किया?

  2. Did she not cook dinner last night?
    क्या उसने कल रात खाना नहीं बनाया?

  3. Did they not win the match?
    क्या उन्होंने मैच नहीं जीता?

5. WH-Word Interrogative Sentences

  1. What did you buy yesterday?
    तुमने कल क्या खरीदा?

  2. Where did she go last night?
    वह कल रात कहाँ गई?

6. WH-Word Negative Interrogative Sentences

  1. Why did you not attend the class?
    तुमने कक्षा में भाग क्यों नहीं लिया?

  2. Where did she not go yesterday?

Important Notes (ध्यान देने योग्य बातें)

  1. Did के बाद हमेशा verb की first form (V¹) आती है

  2. Affirmative में did नहीं लगता, verb की second form (V²) आती है

  3. Time word हो या न हो, अगर कार्य भूतकाल में पूरा हो चुका है → Past Indefinite

Adverbs of Time used with Past Indefinite Tense

Past Indefinite Tense में वे adverbs of time आते हैं जो पूरी हो चुकी क्रिया और भूतकाल का समय बताते हैं।

  1. yesterday — कल
    I met him yesterday.
    मैं उससे कल मिला।

  2. yesterday morning / evening / night — कल सुबह / शाम / रात
    She called me yesterday night.
    उसने मुझे कल रात फोन किया।

  3. last night — कल रात
    We watched a movie last night.
    हमने कल रात एक फिल्म देखी।

  4. last week — पिछले हफ्ते
    He visited his village last week.
    वह पिछले हफ्ते अपने गाँव गया।

  5. last month — पिछले महीने
    She joined the course last month.
    उसने पिछले महीने कोर्स जॉइन किया।

  6. last year — पिछले साल
    I passed the exam last year.
    मैंने पिछले साल परीक्षा पास की।

  7. ago — पहले
    I met him two years ago.
    मैं उससे दो साल पहले मिला।

  8. then — तब
    He was very poor then.
    वह तब बहुत गरीब था।

  9. at that time — उस समय
    I lived in Delhi at that time.
    मैं उस समय दिल्ली में रहता था।

  10. in the past — अतीत में
    People lived simply in the past.
    लोग अतीत में सरल जीवन जीते थे।

  11. once — एक बार
    I visited Jaipur once.
    मैं एक बार जयपुर गया था।

  12. one day — एक दिन
    One day, a stranger came to my house.
    एक दिन एक अजनबी मेरे घर आया।

  13. that day — उस दिन
    He did not come to school that day.
    वह उस दिन स्कूल नहीं आया।

  14. the other day — कुछ दिन पहले
    I saw him the other day.
    मैंने उसे कुछ दिन पहले देखा।

  15. in 2010 / in 2022 (specific year)
    He started his job in 2010.
    उसने 2010 में अपनी नौकरी शुरू की।

Hindi to English Translation:

  1. मैंने एक किताब पढ़ी।
    I read a book.
    यह affirmative sentence है।
    यहाँ subject I है। Past simple tense में affirmative sentence में helping verb नहीं लगता, इसलिए verb की V2 form (read) का प्रयोग किया गया है।
  2. वह स्कूल गया।
    He went to school.
    यह affirmative sentence है।
    यहाँ subject He है। Past simple tense में affirmative sentence में verb की V2 form (went) का प्रयोग किया जाता है।

  3. हमने खाना नहीं खाया।
    We did not eat food.
    यह negative sentence है।
    यहाँ subject We है। Past simple tense के negative sentence में did not का प्रयोग होता है और main verb की V1 form (eat) लगती है, V2 नहीं।

  4. उसने मुझे फोन नहीं किया।
    He did not call me.
    यह negative sentence है।
    यहाँ subject He है। Past simple tense में did not tense को दिखाता है, इसलिए verb की base form (call) का प्रयोग किया गया है।

  5. क्या तुमने मुझे देखा?
    Did you see me?
    यह interrogative sentence है।
    यहाँ subject You है। Past simple tense के interrogative sentence में did पहले आता है और verb की V1 form (see) लगती है।

  6. क्या उसने सच बोला?
    Did he tell the truth?
    यह interrogative sentence है।
    यहाँ subject He है। Past simple tense में question बनाने के लिए did का प्रयोग होता है और verb की base form (tell) आती है।

  7. क्या वे कल आए?
    Did they come yesterday?
    यह interrogative sentence है।
    यहाँ subject They है। Past simple tense के interrogative sentence में did के साथ verb की V1 form (come) का प्रयोग किया गया है।

  8. क्या मैंने तुम्हें परेशान नहीं किया?
    Did I not disturb you?
    यह negative interrogative sentence है।
    यहाँ subject I है। Past simple tense के negative question में did not का प्रयोग होता है और verb की base form (disturb) लगती है।

  9. क्या उसने मेरी मदद नहीं की?
    Did he not help me?
    यह negative interrogative sentence है।
    यहाँ subject He है। Past simple tense में did not tense दिखाता है, इसलिए verb की V1 form (help) का प्रयोग हुआ है।

  10. राम ने मैच जीता।
    Ram won the match.
    यह affirmative sentence है।
    यहाँ subject Ram है। Past simple tense में affirmative sentence में verb की V2 form (won) का प्रयोग किया जाता है।

  11. बच्चों ने शोर मचाया।
    The children made noise.
    यह affirmative sentence है।
    यहाँ subject The children है। Past simple tense में verb की V2 form (made) का प्रयोग किया गया है।

  12. मैंने सच नहीं कहा।
    I did not say the truth.
    यह negative sentence है।
    यहाँ subject I है। Past simple tense के negative sentence में did not के बाद verb की base form (say) आती है।

  13. उसने दरवाजा नहीं खोला।
    She did not open the door.
    यह negative sentence है।
    यहाँ subject She है। Past simple tense में did not के कारण verb की V1 form (open) का प्रयोग किया गया है।

  14. क्या उसने तुम्हें बुलाया?
    Did she call you?
    यह interrogative sentence है।
    यहाँ subject She है। Past simple tense के interrogative sentence में did के साथ verb की base form (call) आती है।

  15. क्या तुमने अपना काम पूरा किया?
    Did you complete your work?
    यह interrogative sentence है।
    यहाँ subject You है। Past simple tense में question बनाने के लिए did का प्रयोग होता है और verb की V1 form (complete) लगती है।

  16. क्या हम वहाँ देर से नहीं पहुँचे?
    Did we not reach there late?
    यह negative interrogative sentence है।
    यहाँ subject We है। Past simple tense में did not के बाद verb की base form (reach) का प्रयोग किया गया है।

  17. मैंने उसे समझाया।
    I explained to him.
    यह affirmative sentence है।
    यहाँ subject I है। Past simple tense के affirmative sentence में verb की V2 form (explained) का प्रयोग होता है।

  18. उसने मुझ पर भरोसा नहीं किया।
    He did not trust me.
    यह negative sentence है।
    यहाँ subject He है। Past simple tense में did not tense को दर्शाता है, इसलिए verb की V1 form (trust) आती है।

  19. क्या बारिश हुई?
    Did it rain?
    यह interrogative sentence है।
    यहाँ subject It है। Past simple tense के interrogative sentence में did का प्रयोग होता है और verb की base form (rain) लगती है।

  20. क्या शिक्षक ने हमें नहीं सिखाया?
    Did the teacher not teach us?
    यह negative interrogative sentence है।
    यहाँ subject The teacher है। Past simple tense में did not के कारण verb की V1 form (teach) का प्रयोग किया गया है।

Used to का प्रयोग past की ऐसी आदतों (habits) या स्थितियों (states) के लिए किया जाता है जो पहले थीं लेकिन अब नहीं हैं।

  1. वह रोज़ सुबह जल्दी उठता था।
    He used to wake up early every morning.
    यह affirmative sentence है।
    यहाँ subject He है। “Used to” का प्रयोग past की नियमित आदत बताने के लिए किया गया है जो अब नहीं है, इसलिए verb की base form (wake) का प्रयोग हुआ है।

  2. मैं गाँव में रहता था।
    I used to live in a village.
    यह affirmative sentence है।
    यहाँ subject I है। “Used to” past की स्थिति (state) दिखाता है जो अब बदल चुकी है, इसलिए live की base form लगी है।

  3. वे क्रिकेट खेला करते थे।
    They used to play cricket.
    यह affirmative sentence है।
    यहाँ subject They है। Past की आदत बताने के लिए used to + V1 (play) का प्रयोग किया गया है।

  4. वह धूम्रपान किया करता था।
    He used to smoke.
    यह affirmative sentence है।
    यहाँ subject He है। “Used to” यह दिखाता है कि यह आदत पहले थी लेकिन अब नहीं है, इसलिए smoke की base form आई है।

  1. वह पहले देर तक नहीं पढ़ता था।
    He did not use to study late.
    यह negative sentence है।
    यहाँ subject He है। Negative sentence में did not के साथ use to (used नहीं) आता है और verb की base form (study) लगती है।

  2. हम वहाँ अक्सर नहीं जाते थे।
    We did not use to go there often.
    यह negative sentence है।
    यहाँ subject We है। Did not past को दिखा रहा है, इसलिए used to की जगह use to और verb की V1 form (go) का प्रयोग हुआ है।

  1. क्या वह यहाँ काम करता था?
    Did he use to work here?
    यह interrogative sentence है।
    यहाँ subject He है। Question में did का प्रयोग होता है, इसलिए used to बदलकर use to हो जाता है और verb की base form (work) आती है।

  2. क्या तुम रोज़ पैदल स्कूल जाते थे?
    Did you use to walk to school every day?
    यह interrogative sentence है।
    यहाँ subject You है। Past की आदत के बारे में सवाल पूछने के लिए did + use to + V1 (walk) का प्रयोग किया गया है।

  1. क्या वह पहले बहुत गुस्सा नहीं करता था?
    Did he not use to get angry a lot?
    यह negative interrogative sentence है।
    यहाँ subject He है। Did not के कारण used to की जगह use to आया है और verb की base form (get) का प्रयोग हुआ है।

Important Note:
Affirmative में → used to + V1
Negative में → did not use to + V1
Interrogative में → did + subject + use to + V1


ALL POSSIBLE USES OF PAST INDEFINITE TENSE 

1. Completed Actions in the Past (सबसे ज़्यादा उपयोग)

When an action finished completely in the past.

Examples:

  1. I finished my homework yesterday.
    मैंने कल अपना होमवर्क पूरा किया।

  2. She visited the Taj Mahal last year.
    उसने पिछले साल ताजमहल का दौरा किया।

  3. They played football in the evening.
    उन्होंने शाम को फुटबॉल खेला।

  4. He bought a new book yesterday.
    उसने कल एक नई किताब खरीदी।

  5. We watched a movie last night.
    हमने 
    कल रात एक फिल्म देखी

2. Past Habits (बीती आदतें)

Actions that were done repeatedly in the past but not now.

Examples:

  1. I used to play football every evening.
    मैं हर शाम फुटबॉल खेलता था।
  2. She used to wake up early in the morning.
    वह सुबह जल्दी उठती थी।

  3. They used to go to the park on Sundays.
    वे रविवार को पार्क जाते थे।

  4. He used to read newspapers daily.
    वह रोज़ अखबार पढ़ता था।

  5. We used to drink milk before sleeping.
    हम सोने से पहले दूध पीते थे।

3. Series of Completed Actions (Series of Events)

When multiple actions happened one after another.

Examples:

  1. I woke up, brushed my teeth, and left for school.
    मैंने उठकर दांत साफ किए और स्कूल के लिए निकल गया।

  2. She cooked breakfast, packed lunch, and went to work.
    उसने नाश्ता बनाया, लंच पैक किया और काम पर चली गई।

  3. They watched a movie, played games, and went to bed.
    उन्होंने फिल्म देखी, खेल खेले और सोने चले गए।

  4. He cleaned the room, watered the plants, and read a book.
    उसने कमरा साफ किया, पौधों को पानी दिया और एक किताब पढ़ी।

  5. I opened the door, greeted my guests, and served tea.
    मैंने दरवाजा खोला, मेहमानों का स्वागत किया और चाय परोसी।

4. Past Actions that Interrupted Another Action

(Though mostly used with past continuous, still the interrupting action is in past indefinite.)

Examples:

  1. I was watching TV when the phone rang.
    मैं टीवी देख रहा था जब फोन बजा।

  2. She was cooking when her friend arrived.
    वह खाना बना रही थी जब उसकी दोस्त आई।

  3. They were playing cricket when it started to rain.
    वे क्रिकेट खेल रहे थे जब बारिश शुरू हो गई।

  4. He was reading a book when the lights went out.
    वह किताब पढ़ रहा था जब लाइट चली गई।

  5. We were walking in the park when a dog chased us.
    हम पार्क में चल रहे थे जब एक कुत्ते ने हमारा पीछा किया।

5. Actions Done by Historical Figures / Events

Used to talk about history.

Examples:

  1. Alexander the Great conquered many countries.
    सिकंदर महान ने कई देशों पर विजय प्राप्त की।

  2. Mahatma Gandhi led the Quit India Movement in 1942.
    महात्मा गांधी ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया।

  3. Isaac Newton discovered the law of gravity.
    आइज़क न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण का नियम खोजा।

  4. The Wright brothers invented the first successful airplane.
    राइट ब्रदर्स ने पहला सफल विमान बनाया।

  5. The French Revolution started in 1789.
    फ्रांसीसी क्रांति 1789 में शुरू हुई।

6. Past Ability (जब “could” न हो)

When ability in the past is shown through action.

Examples:

  1. I ran very fast when I was young.
    जब मैं छोटा था, मैं बहुत तेज दौड़ता था।

  2. She lifted the heavy box easily yesterday.
    उसने कल भारी डिब्बा आसानी से उठाया।

  3. They solved the puzzle in ten minutes.
    उन्होंने पहेली दस मिनट में हल की।

  4. He spoke three languages when he was a student.
    वह छात्र रहते तीन भाषाएँ बोलता था।

  5. We climbed the hill last weekend.
    हमने पिछले सप्ताहांत में पहाड़ी पर चढ़ाई की।

7. Past Decisions or Choices

To show decisions taken in the past.

Examples:

  1. I chose to study English instead of science.
    मैंने विज्ञान की बजाय अंग्रेज़ी पढ़ने का निर्णय लिया।

  2. She decided to take the train instead of the bus.
    उसने बस की बजाय ट्रेन लेने का निर्णय लिया।

  3. They bought a new car last month.
    उन्होंने पिछले महीने एक नई कार खरीदी।

  4. He opted to eat at home rather than a restaurant.
    उसने रेस्टोरेंट की बजाय घर पर खाने का विकल्प चुना।

  5. We selected the red dress for the party.
    हमने पार्टी के लिए लाल ड्रेस चुनी

Hindi to English Translation Exercises

  1. मैं रोज़ सुबह टहलने जाता हूँ।

  2. वह मुझे सच नहीं बताता।

  3. क्या तुमने अपना काम पूरा किया?

  4. क्या वह आज स्कूल नहीं गया?

  5. हम कल दिल्ली पहुँचे।

  6. उसने मुझे फोन नहीं किया।

  7. क्या वे मैच जीत गए?

  8. क्या उसने तुम्हारी मदद नहीं की?

  9. मैं इस किताब को पसंद करता हूँ।

  10. वह यहाँ काम नहीं करता।

  11. क्या बारिश हो रही है?

  12. क्या तुम मुझे पहचानते नहीं हो?

  13. उसने दरवाजा बंद कर दिया।

  14. बच्चे शोर नहीं मचा रहे हैं।

  15. क्या वह अंग्रेज़ी पढ़ा रहा है?

  16. क्या वे हमें इंतज़ार नहीं करवा रहे हैं?

  17. मैंने उसे पहले देखा है।

  18. वह अभी तक वापस नहीं आया है।

  19. क्या तुमने कभी ताजमहल देखा है?

  20. क्या उसने अपना वादा नहीं निभाया है?

  21. हम अगले हफ्ते परीक्षा देंगे।

  22. वह मेरी बात नहीं समझेगा।

  23. क्या तुम मेरी मदद करोगे?

  24. क्या वे हमारे साथ नहीं चलेंगे?

  25. उसने मुझे सब कुछ बताया।

  26. मैं अब वहाँ नहीं जाऊँगा।

  27. क्या उसने तुम्हें सच बताया था?

  28. क्या तुमने मुझे कल फोन नहीं किया था?

  29. वह रोज़ समय पर नहीं उठता।

  30. क्या बच्चे पार्क में खेल रहे हैं?

Answer Key

  1. I go for a walk every morning.

  2. He does not tell me the truth.

  3. Did you complete your work?

  4. Did he not go to school today?

  5. We reached Delhi yesterday.

  6. He did not call me.

  7. Did they win the match?

  8. Did he not help you?

  9. I like this book.

  10. He does not work here.

  11. Is it raining?

  12. Do you not recognize me?

  13. He closed the door.

  14. The children are not making noise.

  15. Is he teaching English?

  16. Are they not making us wait?

  17. I have seen him before.

  18. He has not returned yet.

  19. Have you ever seen the Taj Mahal?

  20. Has he not kept his promise?

  21. We will take the exam next week.

  22. He will not understand me.

  23. Will you help me?

  24. Will they not go with us?

  25. He told me everything.

  26. I will not go there now.

  27. Had he told you the truth?

  28. Had you not called me yesterday?

  29. He does not wake up on time every day.

  30. Are the children playing in the park?

Hindi to English Translation Exercises (Use of “used to”)

  1. वह रोज़ सुबह टहलने जाया करता था।

  2. मैं पहले देर रात तक नहीं जागता था।

  3. वे इस शहर में रहते थे।

  4. क्या वह तुम्हें रोज़ फोन किया करता था?

  5. हम पहले टीवी नहीं देखा करते थे।

  6. क्या तुम बचपन में बहुत किताबें पढ़ा करते थे?

  7. वह पहले बहुत तेज़ नहीं बोलता था।

  8. क्या वह यहाँ काम नहीं करता था?

  9. बच्चे इस पार्क में खेला करते थे।

  10. क्या वे पहले एक-दूसरे से बात किया करते थे?

Answer Key

  1. He used to go for a walk every morning.

  2. I did not use to stay awake late at night.

  3. They used to live in this city.

  4. Did he use to call you every day?

  5. We did not use to watch TV.

  6. Did you use to read many books in childhood?

  7. He did not use to speak very fast.

  8. Did he not use to work here?

  9. Children used to play in this park.

  10. Did they use to talk to each other?

Post a Comment

0 Comments